Monday 30 January 2012

ये है चमत्कारी विद्या: आसानी से जानें कितने दिन और जीएंगे आप

आपके हाथ में बहुत से ऐसे खास निशान होते हैं जिन पर ध्यान दिया जाए तो आसानी से जान सकते हैं कि आप कितने साल और जीएंगे। आपकी जिंदगी कितने दिन की है, आपकी कलाई पर बनने वाली रेखाएं ये बात बताएंगी।

इन रेखाओं के बारे में कहा जाता है कि यदि मणिबंध रेखाएं टूटी हुई हो या छिन्न-भिन्न हो तो उस व्यक्ति के जीवन में बराबर बाधाएं आती रहती है। कलाई की रेखाएं जितनी अधिक स्पष्ट और गहरी होती है। उतनी ही ज्यादा अच्छी मानी जाती है। इसके विपरित यदि ये रेखाएं निर्दोष और सपष्ट हो तो उसका प्रबल भाग्योदय होता है। मणिबंध से यदि कोई रेखा निकलकर ऊपर की ओर जाती हुई हो तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।



- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि कलाई पर चार मणिबंध रेखाएं हो तो उसकी आयु पूरी सौ वर्ष की होती है।



- जिसके हाथ में तीन मणिबंध रेखाएं होती है। उसकी आयु 75 वर्ष की होती है।



- दो रेखाएं होने पर 50 वर्ष तक की ही होती है।



- जिन लोगों के मणिबंध पर एक ही रेखा होती है वो लोग कम ही जी पाते हैं। ऐसे लोगों की आयु 25 वर्ष होती है।



- दो मणिबंध रेखाएं आपस में मिल जाए तो दुर्घटना से उसका अंग भंग होने का योग बनता है

0 comments: